One Liner GK

एकल पंक्ति सामान्य ज्ञान (One Liner GK) तथ्य एक संक्षिप्त, जानकारीपूर्ण वाक्य होता है जो विभिन्न विषयों जैसे इतिहास, विज्ञान, भूगोल या पॉप कल्चर के बारे में त्वरित जानकारी देता है। ये तथ्य संक्षिप्त और याद रखने में आसान होते हैं, जो शीघ्र सीखने और मजेदार सामान्य ज्ञान के लिए उपयुक्त होते हैं।

Series-1

Q1. 1556 में पानीपत की दूसरी लड़ाई अकबर और हेमू के बीच हुई थी।

Q2. मानसरोबर झील तिब्बत में स्थित है।

Q3. विजयनगर तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित है।

Q4. बहमनी राजाओं की राजधानी गुलबर्गा थी।

Q5. तड़ित विद्युत विसर्जन के द्वारा उत्पन्न होता है।

Q6. रेबीज नामक रोग विषाणु (वाइरस) द्वारा होता है।

Q7. मानव का सामान्य रक्त दाब 120/80 मिमी० होता है।

Q8. शहद में मुख्यतः कार्बोहाइड्रेट होता है।

Q9. संविधान के अनुच्छेद-1 में भारत को राज्यों का संघ कहा गया है।

Q10. विक्टोरिया प्रपात जैमबेजी नदी पर है।

Q11. हीरे की चमक का कारण प्रकाश का सम्पूर्ण आंतरिक परावर्तन है।

Q12. रजिया सुल्तान इल्तुतमिश की बेटी थी।

Q13. भारत में सर्वाधिक शुद्ध सोने के सिक्के कुषाण वंश के शासकों ने जारी किए।

Q14. सूर्य की ऊर्जा का मुख्य कारण नाभिकीय संलयन है।

Q15. सिख गुरू गुरू अंगदेव ने गुरूनानक की जीवनी लिखी थी।

Q16. रोम शहर टाइबर नदी के किनारे बसा है।

Q17. राज्यसभा द्वारा लोकसभा को धन-विधेयक 14 दिनों में लौटा दिए जाने चाहिए।

Q18. चोल राजाओं की राजधानी तंजौर थी।

Q19. ‘शिक्षा’ समवर्ती सूची के अंतर्गत आता है।

Q20. ‘इंडिया हाउस’ लंदन में स्थित है।

Q21. लाफिंग गैस का रासायनिक नाम नाइट्स ऑक्साइड (N₂O) है।

Q22. भारत में बैंकों का पहली बार राष्ट्रीयकरण 1969 ई० में हुआ।

Q23. ‘मुद्राराक्षस’ के लेखक विशाखदत्त है।

Q24. रूसी क्रांति 1917 ई० में हुई थी।

Q25. लोकसभा में किसी विधेयक को धन विधेयक के रूप में अध्यक्ष प्रमाणित करता है।

Q26. ‘मोनाजाइट’ थोरियम का अयस्क है।

Q27. इंगलैंड का प्रथम प्रधानमंत्री रॉबर्ट वालपोल था।

Q28. आजाद हिंद फौज का गठन 1942 में हुआ था।

Q29. लोदी वंश का अंतिम शासक इब्राहीम लोदी था।

Q30. गरसोप्पा (जोग) प्रपात शरावती नदी पर है।

Q31. राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान गोआ में स्थित है।

Q32. भारत का सबसे बड़ा कृषि प्रायोगिक फॉर्म अम्बाला में स्थित है।

Q33. राज्यसभा का पदेन अध्यक्ष उपराष्ट्रपति होता है।

Q34. भारत में प्रतिवर्ष सेना दिवस 15 जनवरी को मनाया जाता है।

Q35. रक्त-चाप (दाब) धमनियों में उच्च होता है।

Q36. ‘चक्रवात’ निम्नदाब के कारण से आता है।

Q37. भारत में प्रथम रेल लॉर्ड डलहौजी के शासनकाल में चलाया गया था।

Q38. हर्ष का राजकवि बाणभट्ट था।

Q39. हाइड्रोजन बम का आविष्कार एडवर्ड टेलर ने किया था।

Q40. ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ 7 अप्रैल को मनाया जाता है।

Q41. दक्षिण अमरीका में चारागाह को पम्पास कहा जाता है।

Q42. भारत में प्रथम स्वर्ण मुद्राएँ युनानीयों ने चलाया।

Q43. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष बरूद्दीन तैय्यबजी थे।

Q44. राज्य अपहरण नीति को लॉर्ड डलहौजी ने क्रियांवित किया।

Q45. ‘आर्थिक अपक्षय’ सिद्धांत के प्रतिपादक दादाभाई नौरोजी थे।

Q46. राज्यसभा में मनोनीत सदस्यों की अधिकत्तम संख्या 12 होती है।

Q47. सुंडा जलडमरूमध्य जावा तथा सुमात्रा के बीच स्थित है।

Q48. राष्ट्रीय आय का आकलन केन्द्रीय सांख्यिकीय संगठन करता है।

Q49. गांधी-इरविन समझौता 5 मार्च 1931 को हुआ।

Q50. विश्व बैंक का मुख्यालय वाशिंगटन डी० सी० में है।

Q51. योजना आयोग का अध्यक्ष प्रधामंत्री होता था।

Q52. अर्थशास्त्र का जनक एडम स्मिथ को कहा जाता है।

Q53. जनगणना संघ सूची के अंतर्गत वर्णित है।

Q54. भारत का संविधान भारत को राज्य संघ के रूप में वर्णित करता है।

Q55. मछलियों के यकृत तेल में विटामिन D की प्रचुरता होती है।

Q56. क्षुद्र-ग्रह मंगल और वृहस्पति के बीच देखे जाते है।

Q57. तुलबुल परियोजना झेलम नदी पर है।

Q58. बाबरनामा के लेखक बाबर है।

Q59. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है।

Q60. प्रकाश वर्ष दूरी का मात्रक है।

Q61. मानव शरीर का सामान्य ताप 37°C होता है।

Q62. अंतिम मुगल सम्राट बहादुरशाह द्वितीय था।

Q63. भारत छोड़ो आन्दोलन का नारा महात्मा गांधी ने दिया था।

Q64. राशियों की कुल संख्या 12 है।

Q65. एन्जाइम मूलरूप से प्रोटीन है।

Q66. सौरमंडल का सबसे चमकीला ग्रह शुक्र है।

Q67. बिन्दुसार मौर्य वंश का शासक था।

Q68. लिंगराज मंदिर भुवनेश्वर में स्थित है।

Q69. मकाऊ की मुद्रा को पटाका कहा जाता है।

Q70. सिनेमा का आविष्कार निकोलस और जीन लुथिए ने किया था।

Q71. पृथ्वी का एक मात्र उपग्रह चंद्रमा है।

Read Also:

भारतीय संविधान

प्राचीन इतिहास