NTPC GK (SET-1)

NTPC GK पिछले वर्ष के प्रश्न में NTPC से जुड़े महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स के सवाल शामिल होते हैं। ये प्रश्न उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न समझने और बार-बार पूछे जाने वाले विषयों पर फोकस करने में मदद करते हैं, जिससे तैयारी प्रभावी और सही दिशा में होती है।

NTPC 28.12.2020 FIRST SHIFT

1. कौन भारत के सबसे युवा राष्ट्रपति थे? – श्री नीलम संजीव रेड्डी

2. इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस का हेड क्वार्टर कहाँ स्थित है? – द हेग

3. गोबी मरुस्थल किस महाद्वीप में स्थित है? – एशिया

4. ‘राजतरंगिणी’ (Rajatarangini) के लेखक कौन हैं? – कल्हण

5. पानीपत का दूसरा युद्ध अकबर और हेमू के बीच किस वर्ष में हुआ था? – 1556

6. कौन-सा देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं है? – जापान

7. लोकसभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी है? – 552

8. किसी पदार्थ की मात्रा को मापने के लिए किस इकाई का उपयोग किया जाता है? – मोल

9. डीआरडीओ (DRDO) द्वारा विकसित एक मल्टी-बैरल रॉकेट सिस्टम है? – पिनाका

10. ‘उबंटू (UBUNTU)’ क्या है? – ऑपरेटिंग सिस्टम

11. कंप्यूटर और इंटरनेट के डोमेन में, यूआरएल (URL) का पूर्ण रूप क्या है? – यूनिफॉर्म रिसोर्स लोकेटर (Uniform Resource Locator)

12. सहजीवी संबंध को दर्शाता है? – काई

13. कौन-सा रोग विषाणु से होता है? – चिकन पॉक्स

14. किस माध्यम में ध्वनि नहीं जा सकती है? – निर्वात

15. ‘सेरीकल्चर (Sericulture)’ शब्द किससे संबंधित है? – रेशम की खेती

16. यदि किसी व्यक्ति का द्रव्यमान पृथ्वी की सतह पर 60kg है, तो चंद्रमा की सतह पर उस व्यक्ति का द्रव्यमान कितना होगा? – 60 kg

17. भारत में केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (CPRI) कहाँ स्थित है? – शिमला

18. निम्नलिखित में से कौन-सा देश बिम्सटेक (BIMSTEC) का सदस्य नहीं है? – मालदीव

19. प्रार्थना समाज के संस्थापक कौन थे? – आत्माराम पाण्डुरंग

20. दक्षिण अमेरिका के कौन-से दो देश स्थलरूद्ध हैं? – पराग्वे और बोलीविया

21. किस भारतीय राज्य की मुख्य भूमि की तटरेखा सबसे लंबी है? – गुजरात

22. कौन-सा दर्रा श्रीनगर और लेह को जोड़ता है? – जोजिला

23. महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्रक उपक्रमों की सूची में कौन-सी कम्पनी शामिल है? – कोल इंडिया लिमिटेड

24. भारत के किन दो शहरों के बीच पहली सेमी हाई-स्पीड ट्रेन ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ चलती है? – नई दिल्ली और वाराणसी जंक्शन

25. चित्रकला की पट्टचित्र शैली किस राज्य की सबसे पुरानी और लोकप्रिय कला है? – ओडिशा

26. कंप्यूटर के किस भाग को उसका मस्तिष्क कहा जाता है? – सीपीयू (CPU)

27. कौन-सा राज्य पूर्वोत्तर भारत के ‘सेवन सिस्टर्स’ राज्यों का सदस्य नहीं है? – सिक्किम

28. किस सिख गुरु ने खालसा पंथ की स्थापना की थी? – श्री गुरु गोविन्द सिंह

29. सबरीमाला मंदिर कहाँ पर स्थित है? – केरल

30. कौन-सा स्मारक दिल्ली में स्थित नहीं है? – बुलन्द दरवाजा

31. महात्मा गांधी ने साबरमती से लेकर दांडी तक प्रसिद्ध ‘नमक मार्च’ शुरू किया था। दांडी गुजरात के किस जिले में है? – नवसारी

32. “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और मैं इसे लेकर रहूँगा” यह किसने कहा था? – बाल गंगाधर तिलक

33. 1 अप्रैल, 2019 से किन दो बैंकों को बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय कर दिया गया? – विजया बैंक और देना बैंक

Also Read: RAILWAY GK

Leave a Comment