बीएसएससी जीके (सामान्य ज्ञान) में इतिहास, भूगोल, भारतीय संविधान, विज्ञान, करंट अफेयर्स, अर्थव्यवस्था और बिहार से संबंधित प्रश्न शामिल होते हैं। यह परीक्षा में एक महत्वपूर्ण विषय होता है, जिससे उम्मीदवार की सामान्य जागरूकता और सोचने-समझने की क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है। तैयारी में नियमित अभ्यास जरूरी है।
Top 50 Bssc Gk Questions And Answers 2025
- जालियाँवाला बाग नरसंहार 13 अप्रैल, 1919 को घटित हुई।
- भारत में राष्ट्रीय आय की गणना केन्द्रीय सांख्यिकी की संगठन के द्वारा की जाती है।
- दिल्ली में स्थित इण्डिया गेट का डिजाइन एडविन लुटियंस (Edvin Lutyens) ने तैयार किया था।
- भारत का प्रथम बहुद्देशीय नदी घाटी परियोजना डी०पी०सी० है।
- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 60 में राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण से संबंधित है।
- नाबार्ड को वित्तीय अनुदान RBI द्वारा दिया जाता है।
- लखनऊ काँग्रेस अधिवेशन में चम्पारण के किसान नेता राजकुमार शुक्ल ने गाँधीजी को चम्पारण के किसान समस्याओं को दूर करने का आग्रह किया था।
- आई०डी०बी०आई० (IDBI) (भारतीय औद्योगिक विकास बैंक) की स्थापना 1964 ई० में किया गया।
- रोहिणी एक प्रायोगिक उपग्रह है जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने पहली बार 1979 में सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किया था।
- आर्यभट्ट उपग्रह को 19 अप्रैल, 1975 को प्रक्षेपित किया गया था।
- ब्रिटिश संसद 1935 के अधिनियम के अन्तर्गत प्रांतों में जिम्मेदार सरकार का प्रावधान किया गया था।
- सर जॉन साइमन की अध्यक्षता में 8 नवम्बर, 1927 को भारतीय वैधानिक आयोग की स्थापना किया गया था।
- लोकसभा में निर्वाचित सदस्यों की कुल संख्या 543 है।
- अरावली पर्वत भारत का प्राचीनतम पर्वत है।
- गंगा-ब्रह्मपुत्र (Ganges Brahmputra) डेल्टा विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है।
- ऑटोमेटेड टेलर मशीन (ATM) नामक कैश मशीन के विकास का श्रेय भारत में जन्में जॉन शेफर्ड बैरन, स्कॉटिश अवष्किारक को दिया जाता है।
- बैंक दर वह ब्याज दर होती है जिस पर केन्द्रीय बैंक वाणिज्यिक बैंकों को ऋण देती है।
- अर्जुन पुरस्कार खेल के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।
- दादाभाई नौरोजी (Dadabhai Naorogi) ने 1867 में भारत की प्रति व्यक्ति आय की गणना की और उसको अपनी किताब पॉवर्टी एण्ड अन-ब्रिटिश रूल इन इण्डिया (Poverty and Un-British Rule in India) में प्रकाशित किया था।
- अल्लाह रक्खा खान भी भारत के प्रसिद्ध तबला वादक हैं।
- होल्ट मैकेंजी ने भारत में राजस्व संग्रहण की महालवाड़ी प्रणाली विकसित की।
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष का नाम था एनी बेसेंट
- ‘हिन्द स्वराज’ गांधीजी की लिखी पुस्तक है। इसे 1909 में लंदन से दक्षिण अफ्रीका लौटते हुए लिखी गई।
- ओडिशा के कोरापुट जिले के पंचपटमाली में बॉक्साइट खनिज के विशाल भण्डार मौजूद हैं।
- भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य आयुक्त की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है।
- धनुर्वेद के जनक विश्वामित्र को माना जाता है।
- मनुष्यों में बौनेपन के लिए पीयूष ग्रंथि उत्तरदायी है।
- मनुष्य के शरीर में सबसे छोटी ग्रंथि पिट्यूटरी ग्रंथि है।
- अनुच्छेद-72 के अंतर्गत भारत के राष्ट्रपति मृत्युदंड की सजा पाए हुए व्यक्ति को क्षमा, फांसी स्थगन या सजा में कमी कर सकते हैं।
- लोकसभा की पहली महिला स्पीकर के रूप में मीरा कुमार की नियुक्ति की गई थी।
- मोहनजोदड़ो से काँस्य की नृत्यांगना, हाथी का कपाल, अन्नागार, सामुदायिक भवन, नरसंहार आदि का प्रमाण मिला है।
- “ह्वाई आई एम हिन्दू” नामक पुस्तक के लेखक शशि थरूर है।
- कार्यपालिका, सरकार का वह अंग है, जो मुख्य रूप से कार्यान्वयन और प्रशासन संबंधी कार्यों का निर्वहन करता है।
- अर्थशास्त्र के संदर्भ में एस एल आर (SLR) का पूर्ण रूप है स्टैच्युअरी लिक्विडिटी रेशियो।
- भारत का प्रथम उर्वरक कारखाना झारखंड के सिंदरी में खुला था।
- भारत की पहली मानव चलित अंतरिक्ष उड़ान गगनयान है।
- ओपेक (OPEC) का मुख्यालय वियना में स्थित है।
- सुत्त पिटक की रचना प्रथम बौद्ध साहित्य में आनन्द द्वारा किया गया।
- एक्सेल में F2 फंक्शन की एडिट मोड पर जाने में मदद करती हैं।
- ग्रीन हाउस प्रभाव के लिए मुख्य जिम्मेवार गैस CO₂ है।
- भूगोल का जनक इरेटॉस्थनीज को माना जाता है।
- URL का पूर्ण रूप-Uniform Resource Locator है।
- भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा रेखा रेडक्लिफ रेखा है।
- पुर्तगाली ने प्रथम कारखाना भारत में 1502 ई० में कोचीन में स्थापित किया था।
- चौरी-चौरा हत्या काण्ड 5 फरवरी 1922 को घटित हुआ।
- 1959 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति द्वारा पहली वात्याट्टी का उद्घाटन कर राउरकेला स्टील प्लांट का शुभारंभ किया गया।
- भारत में विदेशी मुद्रा का सबसे बड़ा अंश पेट्रोलियम आयात पर खर्च होता है।
- लन्दन में सम्पन्न हुए दूसरे गोलमेज सम्मेलन में काँग्रेस का प्रतिनिधित्व महात्मा गाँधी द्वारा किया गया था।
- तंजावुर में बृहदेश्वर मंदिर चोल वास्तुकला का उदाहरण है, जिसका निर्माण सम्राट राजराज प्रथम ने करवाया था।
- स्थायी बन्दोबस्त लागू होने के समय वर्धमान का राजा तेजचंद था।
Also Read: