Gk One Liner in Hindi

Gk One Liner in Hindi
त्वरित और दिलचस्प सामान्य ज्ञान (Gk One Liner in Hindi)का एक संग्रह, जो विभिन्न विषयों पर मजेदार तथ्यों और अंतर्दृष्टि के साथ आपके ज्ञान को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, सामान्य ज्ञान प्रेमियों और हर दिन कुछ नया सीखने के इच्छुक लोगों के लिए एकदम सही है!

Q1. सोडियम कार्बोनेट का आण्विक द्रव्यमान 106 होता है।

Q2. पौधें में फ्लोएम का कार्य खाद्यों का प्रवाह होता है।

Q3. धातुओं की प्रकृति में विद्युत धनात्मक होती है।

Q4. आधुनिक आवर्त सारणी में टेढ़ी-मेढ़ी रेखाएँ अधातुओं से धातुओं को अलग करती है।

Q5. सूर्य के वायुमंडल में सबसे प्रचुर मात्रा में पाये जाने वाला तत्व हाइड्रोजन है।

Q6. ‘द्रव्यमान × त्वरण’ बल के बराबर होता है।

Q7. उत्प्रेरक वे पदार्थ है जो अभिक्रियाओं को तीव्र कर देते है।

Q8. गले में उपास्थि के छल्ले मौजूद होते है।

Q9. दाब की SI इकाई पास्कल है।

Q10. स्क्लेरेनकाइमा उत्तक मृत कोशिकाओं के संयोजन से बना होता है।

Q11. द्रव्यमान और वेग का गुणनफल संवेग कहलाता है।

Q12. कार्बन, कोयला का एक अपरूप नहीं है।

Q13. उत्क्षेप बल और भार, विपरीत दिशाओं में कार्य करते है।

Q14. Ca(OH)2 बुझे हुए चूने का रासायनिक नाम है।

Q15. शर्करा विलयन बिजली का संवहन नहीं करता है

Q16. पानी में एक अणु में, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन (H: O) का अनुपात 2:1 होता है

Q17. वनीला का उपयोग सुगंध संकेतक के रूप में किया जा सकता है ।

Q18. पृथ्वी पर किसी वस्तु का द्रव्यमान 10 किलोग्राम है पृथ्वी पर इसका भार 98 N होगा।

Q19. सूर्य द्वारा उत्सर्जित पराबैंगनी विकिरण हानिकारक विकिरण है।

Q20. परमाणु संख्या 56 वाला तत्व S-ब्लॉक से संबंधित है।

Q21. एंजियोस्पर्म्स के प्रजनन भाग पुष्प में स्थित होते है।

Q22. लार ग्रंथि से एमाइलेज एंजाइम स्स्रावित होता है।

Q23. किसी गोलाकार दर्पण की फोक्स दूरी वक्रता त्रिज्या की आधी होती है।

Q24. संवेग में परिमाण और दिशा दोनों होता है।

Q25. विद्युतीय विगलन धारा के ऊष्मीय प्रभाव पर आधारित होता है।

Q26. सोडियम धातु शीतल जल के साथ उग्र रूप से अभिक्रिया करती है।

Q27. पक्षी वर्ग के प्राणी गर्म रक्त वाले होते है।

Q28. संपीडनों का निर्माण उस स्थान पर होता है जहाँ वायु दाब उच्च होता है।

Q29. पाचन के दौरान पित्त की भूमिका वसा का पायसीकरण होती है।

Q30. धोवन सोडा के एक अणु में पानी के 10 अणु उपस्थित होते है।

Q31. जन्तुओं का बड़ा समूह अर्थोपोडा है।

Q32. नारियल की छाल का निर्माण स्क्लेरेनकाइमा उत्तक द्वारा होता है।

Q33. उष्माक्षेपी अभिक्रिया वह होती है जिसमें उष्मा निकलती है।

Q34. पानी में एक अम्ल का क्षार का विलय करने को उष्माक्षेपी अभिक्रिया के नाम से जाना जाता है।

Q35. क्रिप्टॉन एक अक्रिय गैस है।

Q36. सूर्य की ऊर्जा का स्त्रोत नाभिकीय संलयन अभिक्रिया है।

Q37. वंशानुक्रम की इकाई जीन है।

Q38. ‘ऑरिजन ऑफ स्पीशीज’ नामक पुस्तक डार्विन ने लिखी थी।

Q39. प्रोपेन का रासायनिक सूत्र C3H8 है।

Q40. गैस की मात्रा दाब के व्युत्क्रमानुपाती होती है।

Q41. गिरते हुए नारियल में गतिज ऊर्जा होती है।

Q42. सोडियम बाइकार्बोनेट का सामान्य नाम बेकिंग सोडा है।

Q43. आधुनिक आवर्त सारणी के समूह एक में केवल 7 तत्व है।

Q44. किसी गर्म भट्टी में उत्सर्जित विकिरण अवरक्त होता है।

Q45. किसी रॉकेट का प्रक्षेपण न्यूटन के गति का तृतीय नियम पर आधारित होता है।

Q46. देवदार पौधे में आवरण रहित बीज पाये जाते है।

Q47. उर्वरीकरण के परिणाम स्वरूप युग्मनज का निर्माण होता है।

Q48. प्रकाश बल्ब का फिलामेंट बनाने में टंगस्टन धातु का उपयोग किया जाता है।

Q49. पक्षी वर्ग के प्राणियों का रक्त गर्म होता है।

Q50. वेग और समय के बीच संबंध दर्शाने वाला समीकरण V = u+at है।

Q51. मानव पाचन तंत्र में यकृत से पित्त रस का स्स्राव होता है।

Q52. पदार्थ के कणों के बीच आकर्षण बल ताँबे की छड़ में अधिकत्तम होता है।

Q53. धातुकर्म अयस्क से धातुओं को निकालने की एक प्रक्रिया है।

Q54. DNA आनुवंशिक गुणों के वाहक है।

Q55. उत्कृष्ट गैसे समूह 18 के तत्व है।

Q56. त्वरण की SI इकाई m/s² है।

Q57. फ्लोरीन से क्लोरीन, ब्रोमीन और फिर आयोडीन तक जाने पर विद्युत ऋणात्मकता कम हो जाती है।

Q58. गैल्वेनोमीटर का उपयोग धारा की दिशा का पता लगाने के लिए किया जाता है।

Q59. जंग का रासायनिक सूत्र Fe₂O₃×H₂O है।

Q60. नेत्र में प्रवेश करने वाले प्रकाश की मात्रा को आइरिस द्वारा नियंत्रित किया जाता है।

Q61. जब कॉपर ऑक्साइड को हाइड्रोजन के साथ गर्म किया जाता है तो ताँबा धातु और जल का निर्माण होता है। इस क्रिया में हाइड्रोजन के साथ ऑक्सीकरण होता है।

Q62. उर्ध्वपातन, किसी ठोस के वाष्प में रूपान्तरित होने की प्रक्रिया है।

Q63. वोल्टमीटर को विद्युत परिपथ में समानांतर जोड़ा जाता है।

Q64. एल्काइन का रासायनिक सूत्र CnH2n−2 है।

Q65. गैल्वोनीकरण की प्रक्रिया में लोहे के ऊपर जिंक धातु की परत चढ़ाई जाती है।

Q66. अदरख एक राइजोम का उदाहरण है।

Q67. किसी तंत्रिका कोशिका के अक्षांशीय सिरे और दूसरी तंत्रिका कोशिका के द्रुमाश्म के बीच की संधि को सिनैप्स कहते है।

Q68. धातु के तार का प्रतिरोध इसकी लम्बाई के समानुपाती और अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल के व्युत्क्रमानुपाती होता है।

Q69. ध्वनि तरंगे यांत्रिक तरंगे है।

Q70. क्लोरीन अणु गैर-ध्रुवीय सहसंयोजक बंध दर्शाता है।

Q71. बल की इकाई न्यूटन है।

Q72. थैलोफाइटा समूह के पौधों को आमतौर पर शैवाल कहा जाता है।

Q73. ब्रोमीन अधातु कक्षीय ताप पर तरल होती है ।

Q74. सोडियम धातु केरोसीन में संग्रहीत होती है।

Q75. ओम का नियम किसी धात्विक तार में से प्रवाहित होने वाली धारा और सिरों में विभवांतर के बीच संबंध बताता है।

Q76. जब प्रकाश किसी चमकीली सतह पर आपतित होता है तो नियमित परावर्तन की घटना घटित होती है।

Q77. टेस्टिस में से टेस्टोस्टीरोन हार्मोन मुक्त किया जाता है।

Q78. समय के साथ विस्थापन में परिवर्तन की दर वेग कहलाता है।

Q79. वाशिंग सोडा के एक अणु में जल के 10 अणु उपस्थित होते है।

Q80. गति का द्वितीय समीकरण स्थिति-समय के बीच संबंध प्रदान करता है।

Q81. जब वस्तु की गति दुगुनी हो जाती है तो गतिज ऊर्जा चार गुना होगी।

Q82. भ्रूण एक विशेष तंतु की सहायता से मां के रक्त से पोषण प्राप्त करता है, इस तंत्र को नाल कहा जाता है।

Q83. जब सोडियम बाइकार्बोनेट को pH पेपर की पट्टी पर रखा जाता है तो पट्टी का रंग परिवर्तित नहीं होता है।

यह भी पढ़ें:

Gk One Line Questions

One Liner GK

Leave a Comment