HOME

यहाँ कुछ विशेष सामान्य ज्ञान (GK) दिए गए हैं, जो विभिन्न विषयों से संबंधित हैं, जैसे इतिहास, भूगोल, विज्ञान और सामान्य जानकारी पर आधारित। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अपना ज्ञान बढ़ाएं।

विशेष सामान्य ज्ञान-1

Q1. साहित्य अकादमी पुरस्कार जीतने वाली प्रथम महिला अमृता प्रीतम थी।
Q2. विजय नगर साम्राज्य पर सबसे पहले संगम राजवंश का शासन था।
Q3. भारतीय संविधान को संघात्मक माना जाता है।
Q4. सरकार के संसदीय स्वरूप में प्रधानमंत्री को वास्तविक शक्तियाँ प्राप्त होती है।
Q5. भारत में पुर्तगाली शासन की आधारशिला फ्रांसिस्को-डी-अलमीर्डा ने रखी थी।
Q6. मल्लापेरियार बाँध केरल में स्थित है।
Q7. नमी में खुला छोड़ देने पर इसमें घुल जाने वाले पदार्थ को आर्द्रता ग्राही कहते है।
Q8. बैरोमीटर पठन में होने वाली अचानक गिरावट आंधी को दर्शाता है।
Q9. सुयालकुची वस्त्र उद्यान असोम में स्थित है।
Q10. ‘नेचुरल हिस्ट्री’ पुस्तक के लेखक प्लिनी है।
Q11. बैक्टीरिया द्वारा नाइट्रोजन को नाइट्रोजन यौगिक में परिवर्तित करने की प्रक्रिया नाइट्रोजनीकरण कहलाता है।
Q12. कबीर रामानन्द के शिष्य थे।
Q13. बल्लभ भाई पटेल को ‘सरदार’ की उपाधि बारदोली की महिलाओं ने प्रदान की थी।
Q14. पशुओं की ग्रीष्मकालीन निन्दा के तथ्य को ऐस्टीवेशन कहते है।
Q15. संयुक्त नौसैनिक अभ्यास स्लीनेक्स (SLINEX) भारत एवं श्रीलंका के मध्य किया जाता है।
Q16. योग दर्शन के संस्थापक पतंजलि थे।
Q17. समाचार पत्र समवर्ती सूची के विषय है।
Q18. द्वितीय बौद्ध परिषद् वैशाली में हुई थी।
Q19. चौसा की लड़ाई में शेरशाह ने हुमायूँ को हराया था।
Q20. ‘प्रार्थना समाज’ के संस्थापक आत्माराम पांडुरंग थे।
Q21. ब्रिटिश सम्राट के अधीन नियुक्त भारत का प्रथम वायसराय लॉर्ड केनिंग था।
Q22. विश्व का सबसे गहरा महासागर प्रशांत महासागर है।
Q23. अपनी धूरी पर पृथ्वी के घूर्णन की दिशा पश्चिम से पूर्व है।
Q24. सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य सिक्किम है।
Q25. मशरूम (कुकुरमुत्ता) कवक (Fungi) का उदाहरण है।
Q26. ‘नेफ्रोलॉजी’ गुर्दे (किडनी) का अध्ययन है।
Q27. मानव पित्त (Bile) अम्लीय होता है।
Q28. ‘एम्पीयर’ विद्युत धारा की इकाई है।
Q29. ‘हेमाटाइट’ लोहा का अयस्क है।
Q30. भारतीय राजनीति में, कार्यपालिका, विधायिका के अधीनस्थ है।
Q31. भारत के संविधान में 1976 ई० में मौलिक कर्त्तव्यों को जोड़ा गया।
Q32. बिहार स्थापना दिवस 22 मार्च को मनाया जाता है।
Q33. ‘पिछौला झील’ उदयपुर में स्थित है।
Q34. भारत के राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष होता है।
Q35. प्रथम असामी फिल्म ‘जोयमोती’ 1935 में बनाई गई।
Q36. सारामती पर्वत नागालैण्ड में स्थित है।
Q37. भारत का राष्ट्रीय फूल कमल है।
Q38. कांचीपुरम पल्लवों की राजधानी थी।
Q39. स्वर्ण (सोना) का रासायनिक चिह्न Au है।
Q40. भारत के संविधान को 26 नवम्बर, 1949 को अपनाया गया।
Q41. 13 अप्रैल, 1919 को जलियाँवाला बाग में निशस्त्र लोगों की भीड़ पर जनरल आर. डायर ने गोलीबारी का आदेश दिया था।
Q42. अखिल भारतीय मुस्लिम लीग 1906 ई० में स्थापित किया गया।
Q43. उपनिषद् दर्शन से संबंधित पुस्तकें है।
Q44. हमारी आँखों का रंग परितारिका (Iris) में मेलानिन की मात्रा पर आधारित है।
Q45. गुरूत्वाकर्षण के वैश्विक सिद्धांत को न्यूटन ने प्रस्तुत किया।
Q46. भारत के राष्ट्रीय गीत को बंकिमचन्द्र चटर्जी ने लिखा।
Q47. ‘चौथ’ शिवाजी द्वारा पड़ोसी राज्यों पर लगाया गया भूमि कर था।
Q48. ‘अर्थशास्त्र’ के रचयिता चन्द्रगुप्त मौर्य के समकालीन थे।
Q49. ‘आगरा’ शहर का संस्थापक सिकन्दर लोदी था।
Q50. ‘भांगड़ा’ पंजाब का प्रसिद्ध नृत्य है।
Q51. भारतीय नौसेना का दक्षिणी कमान का मुख्यालय कोचीन है।
Q52. विद्युत ऊर्जा की इकाई किलोवाट घंटा है।
Q53. मोनाजाइट थोरियम का खनिज है।
Q54. क्षोभमंडल पृथ्वी की सतह से 16 किमी तक फैला है।
Q55. भारत में हिमालय पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊँची चोटी कंचनजंगा (राज्य-सिक्किम) है।
Q56. घाना पक्षी अभ्यारणय राजस्थान में है।
Q57. गेहूँ का मुख्य उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश है।
Q58. फिरोजाबाद काँच निर्माण का प्रमुख केन्द्र है।
Q59. प्रथम व्यक्तिगत सत्याग्रह करने वाले विनोबा भावे थे।
Q60. ‘शांति निकेतन’ के संस्थापक रवीन्द्रनाथ टैगोर थे।
Q61. असहयोग आन्दोलन 1922 में असीमित काल तक निलंबित किया गया।
Q62. उच्चत्तम न्यायालय के न्यायाधीश का कार्यकाल 65 वर्ष की आयु तक है।
Q63. मिलिटरी इंजीनियरिंग कॉलेज पुना में स्थित है।
Q64. विश्व व्यापार संगठन का मुख्यालय जेनेवा में स्थित है।
Q65. भारतीय संघ की मंत्री परिषद् सामूहिक तौर पर लोकसभा के लिए उत्तरदायी है।
Q66. गीता रहस्य नामक पुस्तक के लेखक लोकमान्य तिलक है।